कार्मिक मंत्रालय ने बताया- विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में सात लाख सीटें खाली

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब सात लाख पदें खाली हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि 1 मार्च 2018 तक विभिन्न केंद्रीय विभागों में 6,83,823 सीटें खाली हैं जिसमें समूह सी की 5,74,289 सीटें, समूह बी की 89,638 सीटें और समूह ए की 19,896 सीटें खाली हैं। विभागों से खाली पदों की जानकारी हासिल होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2019-20 वर्ष के लिए 1,05,338 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी।


 


मंत्री ने बताया, “2017-18 के दौरान रेलवे मंत्रालय और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स ने समूह सी और लेवल-1 के 1,23,573 पदों के लिए संयुक्त रिक्तियों की अधिसूचना निकाली थी। 2018-19 में समूह सी और लेवल-1 के 1,56,138 पदों के लिए अधिसूचना निकाली थी। डाक विभाग ने विभिन्न श्रेणियों में एसएससी के माध्यम से भरे जाने वाले पदों के अलावा 19,522 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षाएं आयोजित की। इस प्रकार, एसएससी, आरआरबी और डाक विभाग द्वारा 4,08,591 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।


 


अराजपत्रित पदों के लिए साक्षात्कार को 1 जनवरी 2016 से समाप्त किया गया


उन्होंने कहा, “भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले समय में कटौती करने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा लेनी प्रारंभ कर दी हैं। अराजपत्रित पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को 1 जनवरी 2016 से समाप्त कर दिया गया है।” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। केंद्र सरकार के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों वाले दस मंत्रालयों और विभागों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया की निगरानी कार्मिक मंत्रालय कर रही है।


Popular posts
मोदी ने कहा- कोरोना से जीवन-मृत्यु की लड़ाई; लॉकडाउन से हुई परेशानी के लिए क्षमा मांगता हूं, सोशल डिस्टेंसिंग बढ़ाएं, इमोशनल डिस्टेंसिंग घटाएं
महिला वैज्ञानिक ने बेटी को जन्म देने से 4 घंटे पहले स्वदेशी टेस्टिंग किट तैयार की, यह विदेशी किट के मुकाबले 4 गुना सस्ती
मार्च के 27 दिनों में चीन में कोरोना के 1.7% केस आए, 383 मौतें हुईं; दुनिया में 573% मामले बढ़े और 27 हजार की जान गई
महाराष्ट्र में 8वीं मौत, बुलढाणा में 45 वर्षीय संक्रमित की जान गई; राज्य में मुंबई से बाहर यह पहली मौत
लॉकडाउन से मुंबई में रिश्तेदारों संग फंसे 200 कैंसर पीड़ित, बोले- सड़क पर रहने को मजबूर